बलिया : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिन पर जनसेवा और भक्ति का अनूठा आयोजन


धार्मिक अनुष्ठान : 121 गांवों के मंदिरों में एक साथ हुआ सुंदरकांड पाठ

सेवा कार्य : वृद्धाश्रम व निराश्रित केंद्र में बांटे गए वस्त्र, फल व मिठाई

सामूहिक सहभागिता : ग्रामीणों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ लिया कार्यक्रम में भाग

सांस्कृतिक चेतना : धार्मिक आयोजन के साथ मानव सेवा का मिला संदेश

समर्पण और सेवा : आयोजन से ग्रामीणों में भक्ति और सेवा का भाव जागृत

बलिया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को नगर समेत पूरे बलिया विधानसभा क्षेत्र में भक्ति, सेवा और सामाजिक सरोकार का अद्भुत संगम देखने को मिला। उनके जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कई रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन कर अनूठे अंदाज में शुभकामनाएं व्यक्त कीं।


मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय नारायणी सिनेमा परिसर में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ संपन्न हुआ। साथ ही विधानसभा के गांव-गांव स्थित 121 प्रमुख मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड पाठ कर उनके दीर्घायु और यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की गई।

धर्म-अनुष्ठानों के बीच सामाजिक कल्याण के कार्य भी पूरे उत्साह से किए गए। गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में लगभग 45 पुरुषों व 30 महिलाओं को वस्त्र, फल और मिष्ठान्न वितरित किए गए। पुरुषों को धोती, गंजी और गमछा, जबकि महिलाओं को साड़ी भेंट की गई।


इसी क्रम में परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, क्षेत्रीय कार्यसमिति की सदस्य संध्या पांडेयप्रीति पांडेय की अगुवाई में निधरिया स्थित बालिका सुधार गृह में लगभग 90 बच्चियों को सलवार-सूट, सेनेटरी पैड, फल और मिठाई बांटी गई। इस दौरान बच्चियों के चेहरे पर खुशी का अलग ही उल्लास देखने को मिला।

नगर के भृगु मंदिर, बालेश्वर नाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी, गायत्री मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन, हवन-पूजन, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ। गांव-गांव में सुंदरकांड पाठ व हवन से पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा रहा।


शाम को जनसंपर्क कार्यालय में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु व कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राजेश गुप्ता, सुनील सिंह, अरुण सिंह, सरोज मोदनवाल, सुरजीत सिंह परमार, घनश्याम दास जौहरी, हर्ष सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संपूर्ण आयोजन में जनसेवा, धार्मिक आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय संदेश समाहित रहा, जिसने मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति जनता के स्नेह को और सशक्त किया।



Post a Comment

0 Comments