04–05 नवम्बर को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
बलिया। आगामी 04 व 05 नवम्बर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर गंगा तटों पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए बलिया पुलिस ने यातायात व्यवस्थाओं में व्यापक बदलाव किया है। इस दौरान श्रद्धालु महर्षि भृगु मुनि, दर्दर मुनि व श्री बालेश्वरनाथ जी का दर्शन-पूजन करेंगे। भीड़ के सुचारु संचालन हेतु शहर के विभिन्न मार्गों पर नो एंट्री, डायवर्जन, बैरियर प्वाइंट और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
नो एंट्री और रूट डायवर्जन
1. दुबहड़ : बैरिया दिशा से आने वाले भारी वाहन 4 नवम्बर सुबह 8 बजे से 5 नवम्बर मध्यरात्रि तक रोके जाएंगे। नरहीं या फेफना जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ से सहतवार–बाँसडीह–सुखपुरा–गड़वार मार्ग से जाएंगे।
2. शंकरपुर तिराहा (बाँसडीह रोड) : रेवती, सहतवार, बाँसडीह से आने वाले भारी वाहनों को बाँसडीह रोड थाने के पास रोका जाएगा। वैकल्पिक मार्ग — सुखपुरा–गड़वार–फेफना–नरहीं।
3. हनुमानगंज : सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जाएगा। बैरिया/हल्दी हेतु सुखपुरा–बाँसडीह–सहतवार मार्ग, तथा नरहीं/फेफना हेतु सुखपुरा–गड़वार मार्ग का उपयोग करें।
4. फेफना तिराहा : रसड़ा व नरहीं से आने वाले भारी वाहन यहां रोक दिए जाएंगे। बैरिया जाने हेतु गड़वार–सुखपुरा–बाँसडीह–सहतवार मार्ग अपनाएं।
5. अगरसण्डा : गड़वार से आने वाले भारी वाहन यहां रोक दिए जाएंगे। बैरिया की दिशा में जाने वालों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु पार्किंग/बैरियर व्यवस्था :
यह व्यवस्था 04 नवम्बर दोपहर 3 बजे से 05 नवम्बर स्नान पर्व की समाप्ति तक लागू रहेगी।
- अमृतपाली हॉलीक्रॉस स्कूल : बाँसडीह की ओर से आने वाले तीन/चार पहिया वाहनों को यहीं रोका जाएगा।
- महावीर घाट चौराहा : स्नान घाट मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- पॉलिटेक्निक तिराहा : बाँसडीह–रेवती–सहतवार से आने वाले वाहनों की पार्किंग पॉलिटेक्निक मैदान में (700–800 वाहन क्षमता)।
- बहादुरपुर पुलिया : सिकन्दरपुर–सुखपुरा–खेजुरी से आने वाले वाहनों को जनेश्वर मिश्र पार्क रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
- गड़वार रोड (सावित्री नगर कॉलोनी) : नगरा–गड़वार दिशा से आने वाले वाहनों की पार्किंग सलोनी ब्यूटी पार्लर गली स्थित खाली जमीन पर (100–150 वाहन)।
- माल्देयपुर मोड़ तिराहा : रसड़ा, नरहीं, फेफना से आने वाले वाहनों की पार्किंग यहीं पर की जाएगी।
- पिपरा माफी ढ़ाला : बैरिया, हल्दी, दुबहड़ से आने वाले वाहनों को जमुआ बंधे तक पार्क किया जाएगा।
दोपहिया वाहनों की पार्किंग :
1. महुआ मोड़ मिड्ढी (रेलवे स्टेशन के पीछे) – 100–150 वाहन
2. टी.डी. कॉलेज ग्राउंड – 1500–2000 वाहन
3. काजीपुरा रेलवे मैदान – 100–150 वाहन
4. रामलीला/जापलिनगंज मैदान – 1200 वाहन
5. सतीशचंद कॉलेज परिसर – 4000 वाहन
6. टाउन हाल ग्राउंड – 550 वाहन
ई-रिक्शा रूट नियंत्रण :
1. रूट-1 : बहादुरपुर से आने वाले ई-रिक्शा कुँवर सिंह चौराहा पर रुकेंगे।
2. रूट-2 : फेफना–सागरपाली–माल्देयपुर से आने वाले ई-रिक्शा चित्तूपांडेय चौराहा पर रुकेंगे।
3. रूट-3 : हल्दी–दुबहड़ से आने वाले ई-रिक्शा पिपरा माफी ढ़ाला पर रोके जाएंगे।
4. रूट-4 : बाँसडीह रोड दिशा के ई-रिक्शा एनसीसी तिराहा पर रुकेंगे।
5. रूट-5 : मिढ्ढा से आने वाले ई-रिक्शा रोडवेज बस स्टैंड तिराहा पर रुकेंगे।
विशेष छूट : फायर सर्विस, एम्बुलेंस और प्रशासनिक वाहनों को डायवर्जन से छूट रहेगी।
पुलिस प्रशासन की अपील : श्रद्धालु निर्धारित मार्गों का पालन करें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन लेकर न जाएँ। सहयोग से ही कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सकेगा।


0 Comments