बलिया : मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिन पर मरीजों में फल व मिष्ठान का वितरण


बलिया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को जिला महिला अस्पताल और पुरुष अस्पताल में मरीजों के बीच फल, मिष्ठान, ब्रेड व जूस का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।



कार्यकर्ताओं ने दर्जनों मरीजों के पास पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और सभी को ताजे फल, मिठाई, बिस्किट, ब्रेड और जूस वितरित किया। मरीजों और उनके तीमारदारों ने इस पहल की सराहना करते हुए मंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।


सेवा कार्य में जुड़े लोगों ने बताया कि मंत्री दयाशंकर सिंह का सदैव मानना रहा है कि जन्मदिन को जनसेवा के माध्यम से मनाना ही सच्चा उत्सव है। इसी भावना के अनुरूप अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।






Post a Comment

0 Comments