स्वतंत्रता दिवस पर पूमरे महिला कल्याण संगठन द्वारा वृक्षारोपण एवं मरीजों को उपहार वितरण


हाजीपुर, 15 अगस्त 2025। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के निर्देशन में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यालय में झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की सदस्याओं एवं मुख्यालय, हाजीपुर के अधिकारियों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संगठन की अध्यक्षा सहित उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार, सचिव श्रीमती मिनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा श्रीमती अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह एवं अन्य सदस्याएं पटना स्थित सेंट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुँचीं। वहाँ उन्होंने भर्ती 200 मरीजों को उपहार स्वरूप तौलिया सेट, फल एवं हॉर्लिक्स बिस्किट भेंट किए।

इस अवसर पर संगठन ने समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

उक्त जानकारी सरस्वती चंद्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर ने दी।



Post a Comment

0 Comments