रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव गोमतीनगर स्टेशन पर 6 जनवरी को करेंगे नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन

   

               

लखनऊ 05 जनवरी 2022। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर दिनांक 06 जनवरी 2022 को माननीय रेल, संचार, इलेक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव के करकमलों द्वारा गोमतीनगर स्टेशन पर नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार सहित टर्मिनल सुविधाओं एवं कोचिंग काम्पलेक्स का उद्घाटन एवं गोमतीनगर- कामाख्या एक्सप्रेस, मैलानी-बिछिया सवारी गाड़ी (टूरिस्ट कोच के साथ) तथा कानपुर-सेन्ट्रल-ब्रह्मावर्त मेमू ट्रेन के संचलन का शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि कल प्रातः 08ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे तक गोमतीनगर स्टेशन पर नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार (विभूति खण्ड की ओर) यात्रियों के लिए आवागमन बन्द रहेगा। 

                    जनसंपर्क अधिकारी                                                    पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ। 




Post a Comment

0 Comments