ओमवीर सिंह ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बदले कई थानों के प्रभारी
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए दस थाना प्रभारियों का तबादला किया है। स्थानांतरण के तहत कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है।
थानाध्यक्ष दुबहड़ अनुपम जायसवाल को नरहीं का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को दुबहड़ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरहीं के थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह अब सिकंदरपुर थाने की कमान संभालेंगे। वहीं पुलिस लाइन से अनिल कुमार उपाध्याय को उभांव का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
सिकंदरपुर के थानाध्यक्ष सुशील दूबे को खेजुरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। एसटी सेल से राजेश बहादुर सिंह को बांसडीहरोड का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खेजुरी के थानाध्यक्ष लालमणि सरोज अब चितबड़ागांव थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसी क्रम में भीमपुरा के थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा को पकड़ी थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पकड़ी के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को भीमपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बांसडीहरोड के थानाध्यक्ष बंश बहादुर को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल से जिले के कई थानों में नई नेतृत्व व्यवस्था लागू हो गई है।


.jpg)

