हेल्थ टिप्स : केले के ये चमत्कारी गुण, इन रोगों से करते हैं बचाव, जानिये

केले में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो की बीमारियों को ठीक करने में कारगर है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और पाचन को ठीक करने में मददगार साबित होता है।

केला एक ऐसा फल है, जो हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसकी गिनती चुनिंदा स्वादिष्ट और गुणकारी फलों में की जाती है, क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व मनुष्यों को कई बीमारियों से बचाने में कारगर साबित होते हैं। डॉक्टर भी केले खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और ग्लूकोज काफी मात्रा में होते हैं। यह पेट की बीमारी, आंतों के इंफेक्शन और मुंह के छालों को ठीक करने का रामबाण उपाय है।

केले अन्य फलों की अपेक्षा अधि‍क पौष्टिक होते हैं। साथ ही यह उर्जा का अच्छा स्त्रोत भी है। केले का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे उच्च रक्तचाप और हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। तो आइए बताते हैं केला किन बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है।

शरीर की कमजोरी को करता है दूर : 

केले में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। यह जल्दी पेट को भर देता है। इसलिए इसके रोजाना सेवन करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती। साथ ही अगर आप खाली पेट हैं, तो इसे खाने से काफी एनर्जी मिलती है।

वजन को करता है कंट्रोल : 

केला आपको एनर्जी तो देती है, साथ ही यह वजन को भी कंट्रोल करता है। विशेषज्ञों की मानें तो सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ केले का सेवन करने से वजन धीरे-धीरे कंट्रोल होने लगता है।

हृदय रोग : 

केला दिल को भी स्वस्थ रखने का काम करता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पौटेशियम होता है। इसलिए इसके रोजाना सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। शरीर में पोटैशियम की कम मात्रा उच्च रक्तचाप को बढ़ा सकती है और स्ट्रोक का कारण बन सकती है। ऐसे में केला उच्च रक्तचाप को भी कम करता है।

हड्डियों को करता है मजबूत : 

केला कैल्शियम से समृद्ध होता है। इसके कारण यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।

दमे के इलाज में भी केला है कारगर : 

जो लोग सांस की बीमारी यानी दमे से पीड़ित हैं, उनके लिए भी केला लाभकारी होता है। इसके लिए केले को छिलके सहित सीधा काटकर, उसमें नमक व काली मिर्च लगाकर रातभर चांदनी में रखना चाहिए और सुबह इसे आग पर भूनकर खाने से दमे के मरीज को काफी फायदा होता है।

इम्युनिटी को करता है मजबूत : 

केला शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का भी काम करता है। केला कैरोटिनॉइड से भरपूर होता, जो विटामिन-ए का मुख्य स्रोत होता है। विटामिन-ए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।



Comments