पुलिसकर्मियों, स्कूली बच्चों और नागरिकों ने देखी एकता परेड-2026, देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की ली शपथ
बलिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद बलिया के सभी थानों में ‘एकता परेड-2026’ के सजीव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई। गुजरात के एकता नगर में आयोजित भव्य परेड का पुलिसकर्मियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ सीधा प्रसारण देखा।
इस अवसर पर जनपद के सभी थाना परिसरों में बड़ी स्क्रीन, प्रोजेक्टर और एलईडी टीवी लगाए गए थे। संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों ने एक साथ बैठकर एकता परेड का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित परेड के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश दिया गया।

.jpg)

