अब दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होगी कथा, समापन पर हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारा
बलिया। छोड़हर गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रही प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार, 3 नवंबर को होगा। कथा के अंतिम दिन के कार्यक्रम में समय परिवर्तन किया गया है। आयोजक मंडल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब कथा दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कथा के समापन अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर कथा स्थल पर पहुंचकर जया किशोरी के श्रीमुख से कथा श्रवण करने तथा हवन-पूजन में शामिल होने के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

.jpg)

