बलिया से ओमवीर सिंह का तबादला बस्ती, ईरज राजा होंगे बलिया के नए एसपी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों की पुलिस कमान में बदलाव किया है। तबादला सूची में करीब 10 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं।
नई तैनाती के बाद बरेली, जौनपुर, फतेहपुर, बाराबंकी, बस्ती, बलिया, मैनपुरी, गाजीपुर, बागपत, हमीरपुर और जालौन समेत कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान बदलेगी। अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए शासन ने तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के निर्देश दिए हैं।
तबादला सूची के मुताबिक बरेली के पुलिस अधीक्षक को जौनपुर भेजा गया है, जबकि जौनपुर के पुलिस अधीक्षक को फतेहपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती प्रदान की गई है।
शासन की ओर से किए गए इस फेरबदल को आगामी दिनों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले सितंबर माह में भी आईपीएस अधिकारियों की कई तबादला सूचियां जारी की गई थीं। लगातार हो रहे इन तबादलों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में बदलाव देखने को मिलेगा।
देखें अधिकारियों की सूची :-
👉ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात की जिम्मेदारी।
👉भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी बनाया गया।
👉यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया।
👉कुमार अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया।
👉रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी बनाया गया।
👉संजय कुमार सैन को नायक 4वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी।
👉ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती बनाया गया।
👉कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया गया।
👉कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय बनाया गया।
👉ईरज राजा को पुलिस अधीक्षक बलिया बनाया गया।
👉अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया।
👉सर्वेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया।
👉विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बनाया गया।
👉सूरज कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर बनाया गया।
👉चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली बनाया गया।
👉मानस पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया।
👉आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया।
👉पूर्णेन्दु सिंह को पुलिस अधीक्षक बागपत बनाया गया।
👉मधुबन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक हापुड़ बनाया गया।
👉सुरेश चंद्र रावत को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया।


.jpg)

