लखनऊ, 16 सितम्बर, 2026। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आधुनिक ‘पर्यावरण निगरानी तंत्र’ स्थापित किया गया है। यह पर्यावरण संरक्षण एवं कर्मचारी स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता के क्रम में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्थापित इस प्रणाली के माध्यम से अब कार्यालय परिसर की वायु गुणवत्ता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण आंकड़े जैसे - PM 2.5, PM 10, AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक), तापमान, आर्द्रता आदि निरंतर डिजिटल डिस्प्ले पर प्रदर्शित किये जा रहे हैं।
इस प्रणाली से कर्मचारियों को वायु गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। वायु गुणवत्ता खराब होने की स्थिति में समय रहते आवश्यक सावधानियां बरती जा सकेंगी।
लखनऊ मण्डल रेल प्रशासन स्वच्छ एवं हरित वातावरण हेतु निरन्तर प्रयासरत है। उक्त जानकारी हिमांशु राव, जनसंपर्क अधिकारी,पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ ने दी।


