बांसडीह, फेफना, बैरिया, सहतवार, गड़वार और हल्दी थानों को मिले नए प्रभारी, कई अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया
बलिया। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने पांच निरीक्षकों और सात उपनिरीक्षकों सहित कुल 12 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक राजकेशर सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा सिकंदरपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना बांसडीह बनाया गया है। निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना फेफना की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह से पुलिस अधीक्षक का वाचक नियुक्त किया गया है। निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक बैरिया से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि निरीक्षक विश्वनाथ को प्रभारी सर्विलांस सेल से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजू कुमार राय को थानाध्यक्ष हल्दी से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक पवन को चौकी प्रभारी माल्दा, थाना सिकंदरपुर से थानाध्यक्ष हल्दी बनाया गया है। उपनिरीक्षक ज्ञानप्रकाश तिवारी को पुलिस वेलफेयर सेल से थानाध्यक्ष सहतवार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक अखिलेशचन्द्र पाण्डेय को थानाध्यक्ष फेफना से थानाध्यक्ष गड़वार बनाया गया है। उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को थानाध्यक्ष सहतवार से थानाध्यक्ष बैरिया भेजा गया है। उपनिरीक्षक हितेश कुमार को थानाध्यक्ष गड़वार से प्रभारी स्वाट टीम तथा उपनिरीक्षक अजय साहनी को प्रभारी स्वाट टीम से प्रभारी सर्विलांस सेल नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


.jpg)

