बलिया : लोजपा का 25वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

बलिया। लोकजन शक्ति पार्टी का 25वां स्थापना दिवस अम्बेडकर संस्थान के सभागार में जिलाध्यक्ष अखिलेश राय की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (किसान प्रकोष्ठ) जयराम ठाकुर ने लोजपा की स्थापना, पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष अखिलेश राय ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली सफलता का उल्लेख करते हुए लोजपा की लोकतांत्रिक नीतियों की सराहना की और संगठन में एकजुटता को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान लोजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, किसान प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष झुलन अंसारी, राजू पासवान, जनार्दन तिवारी, 361 विधानसभा अध्यक्ष राम सागर यादव, एसके राय, भैया रंजय सिंह, मदन वर्मा, मनन प्रसाद, सीयाराम प्रसाद, रानी तिवारी, जय हिन्द शर्मा, मुन्ना पासवान सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

संचालन गोरख पासवान ने किया जबकि आभार प्रीतम पासवान द्वारा व्यक्त किया गया।




Post a Comment

0 Comments