IGRS निस्तारण में बलिया पुलिस बनी प्रदेश में नंबर 1 — लगातार चौथी बार हासिल किया प्रथम स्थान


बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत जनपद बलिया ने माह जुलाई-2025 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह लगातार चौथी बार है जब बलिया पुलिस को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में कार्य कर रही IGRS टीम ने जिले के सभी थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया। तत्परता से आख्या भी अपलोड की गई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद को यह गौरव प्राप्त हुआ।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बलिया ने IGRS शाखा की पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत भी किया।

पुरस्कृत IGRS टीम बलिया में शामिल सदस्य :

  • निरीक्षक संजय शुक्ला
  • उप निरीक्षक शिव चन्द्र यादव
  • उप निरीक्षक बाल चन्द्र मौर्य
  • कांस्टेबल रोहित कुमार
  • कांस्टेबल शोविन्द मौर्य
  • कांस्टेबल सतीश यादव
  • महिला कांस्टेबल सीमा यादव
  • महिला कांस्टेबल गरिमा सिंह
  • महिला कांस्टेबल गीतिका मौर्या
  • महिला कांस्टेबल वंदना

बलिया पुलिस की यह उपलब्धि न केवल जनपद के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणा भी है।



Post a Comment

0 Comments