बलिया, 10 अगस्त 2025। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बलिया सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद में गंगा और सरयू (घाघरा) नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास बना हुआ है। बक्सर और गायघाट गेज पर जलस्तर में बढ़ाव की प्रवृत्ति देखी जा रही है, जबकि कुछ स्थानों पर मामूली घटाव या स्थिरता दर्ज की गई है।
गंगा नदी बक्सर गेज पर सुबह 8 बजे जलस्तर 59.99 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरा बिंदु 57.615 मीटर से लगभग 2.37 मीटर ऊपर है। गायघाट गेज पर भी 59.41 मीटर जलस्तर दर्ज हुआ है। सरयू (घाघरा) नदी डीएसपी हेड गेज पर 75.51 मीटर पर बह रही है, जबकि चॉदपुर और माझी गेज पर जलस्तर खतरे के करीब है।
विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं, बाढ़ नियंत्रण कक्ष की टीम जलस्तर की निगरानी में लगातार जुटी हुई है।
0 Comments