बलिया : पुण्यतिथि पर सेवा की मिसाल : मरीजों में बांटे गए स्ट्रेचर और व्हील चेयर


बलिया : नगर के जापलिनगंज निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट बलजीत सिंह ने अपनी माता स्वर्गीय सत्येंद्र कौर की पहली पुण्यतिथि पर सेवा का अनोखा उदाहरण पेश किया। उन्होंने बुधवार को जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल, स्ट्रेचर और व्हील चेयर का वितरण किया।


बलजीत सिंह ने बताया कि पुण्यतिथि को मानव सेवा के रूप में मनाकर उन्हें आत्मिक संतोष मिला है। इस पुनीत अवसर पर जिला अस्पताल में 5 स्ट्रेचर व 2 व्हील चेयर तथा महिला अस्पताल में 3 व्हील चेयर वितरित की गईं।


कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज को नई दिशा देने वाले होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर महिला अस्पताल की सीएमएस सुनीता सिन्हा, जिला अस्पताल के सीएमएस, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, हर्ष सिंह, अमरीश पांडेय, जसबीर सिंह राजपूत, डॉ. तजिंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Post a Comment

0 Comments