बलिया : अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों को दी गई सुशासन की प्रेरणा


बलिया। महान समाजसेविका और मालवा राज्य की प्रतापी महारानी अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय एम.एल.सी. श्री धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री धर्मेन्द्र सिंह ने अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि समाज सेवा, धर्म, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक भी रहीं। उन्होंने अपने शासनकाल में पारदर्शिता, न्याय और सुशासन की मिसाल कायम की, साथ ही सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने हेतु 250 से अधिक मंदिरों का निर्माण कराया।



सम्मेलन में विशेष रूप से महिला प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर से प्रेरणा लेकर पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में सभी जनप्रतिनिधियों को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय मिश्रा ने भी महारानी अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों को वर्तमान समय में अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का सफल संयोजन भाजपा नेता श्री सुरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया, वहीं समापन पर मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज ने सभी आगंतुकों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।




Post a Comment

0 Comments