माँ हैं वो, न कोई कथा, न कहानी हैं,
हर साँस में बस उसकी कुर्बानी हैं।
जो खुद को हर पल पीछे छोड़ गई,
माँ - सच में एक जीवन गाथा हैं।
वो भी कभी पायल पहनती थी,
आँगन में खुलकर हँसती थी।
छोटी-छोटी बातों में रुठती थी,
सपनों की दुनिया में झूमती थी।
फिर एक दिन चुपचाप विदा हुई,
हँसी ओढ़े, आँखों से ग़म बहा गई।
दुल्हन बनी तो जिम्मेदारी ओढ़ी,
बेटी से बहू की राह पकड़ गई।
हर सुबह सबसे पहले जागी,
सपनों को पीछे छोड़ भागी।
अपने मन की बात न बोली,
दूसरों की ख़ुशियों में ही डूबी।
फिर माँ बनी... जीवन बदल गया,
उसकी दुनिया एक बच्चे में सिमट गया।
रातें जाग-जाग कर काटीं उसने,
ख़ुद को खोकर मुझे पाला उसने।
कभी मेरी भूख से भूखी रही,
कभी मेरी नींद में जागती रही।
खिलौनों से पहले किताबें चुनी,
मेरे हर आँसू को वो खुद में सहेजी।
कभी डर में मेरी ढाल बनी,
कभी ग़लतियों पर सवाल बनी।
हर बार खुद को पीछे रखकर,
मुझे दुनिया से आगे रखा उसने।
आज भी जब थककर लौटता हूँ,
उसके आँचल का सुकून ढूँढता हूँ।
वो कहती है - "मैं ठीक हूँ बेटा",
पर आँखें सब कुछ कह जाती हैं।
लिखते-लिखते थम गया क़लम,
माँ का प्यार शब्दों से बह गया।
जो कहना चाहा, अधूरा ही रह गया,
हर मिसरा उसकी ममता में खो गया।
मैं - अभिषेक, बस महसूस कर सका,
लिख न सका, जितना माँ जी चुकी हैं।
हर कविता मेरी अधूरी है माँ के बिना,
क्योंकि वो खुद एक अनकही कविता हैं।
अभिषेक मिश्रा✍️
0 Comments