लखनऊ 10 अक्टूबर 2022: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं शार्ट टर्मिनेशन किया गया था। प्रशासन द्वारा इन गाड़ियों के निररस्तीकरण एवं शार्ट टर्मिनेशन की अवधि में विस्तार किया गया है।
निरस्तीकरण दिनांक 08.10.2022 से 13.10.2022 (यात्रा आरम्भ की तिथि) तक निम्न ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया हैः-
1. गाड़ी सं0 05091/05092 गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी सं0 05031/05032 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी सं0 05453/05454 गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी सं0 05459/05460 सीतापुर-शाहजहॉपुर-सीतापुर निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजेनेशन
1. गाड़ी सं0 05093 गोरखपुर-गोण्डा सवारी गाड़ी को दिनांक 08.10.2022 से 13.10.2022 (यात्रा आरम्भ की तिथि) मनकापुर स्टेशन तक चलेगी तथा मनकापुर-गोण्डा के मध्य निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी सं0 05094 गोरखपुर-गोण्डा सवारी गाड़ी को दिनांक 08.10.2022 से 13.10.2022 (यात्रा आरम्भ की तिथि) मनकापुर स्टेशन तक चलायी जायेगी तथा गोण्डा-मनकापुर के मध्य निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी सं0 05447 गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा सवारी गाड़ी को दिनांक 08.10.2022 से 13.10.2022 (यात्रा आरम्भ की तिथि) सुभागपुर स्टेशन तक चलायी जायेगी तथा सुभागपुर-गोण्डा के मध्य निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी सं0 05448 गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी को दिनांक 08.10.2022 से 13.10.2022 (यात्रा आरम्भ की तिथि) सुभागपुर स्टेशन से चलायी जायेगी तथा गोण्डा-सुभागपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
जन संपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ।
0 Comments