लखनऊ 10 अक्टूबर 2022 : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में हो रही निरन्तर भारी वर्षा के कारण ट्रेन संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसके फलस्वरूप संरक्षित ट्रेन परिचालन तथा यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत निम्न ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं शार्ट टर्मिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन किया गया है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। संरक्षित ट्रेन संचालन हेतु आपका सहयोग अपेक्षित है।
निरस्तीकरण :
1. दिनांक 11.10.2022 को चलने वाली गाड़ी सं0 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
2. दिनांक 11.10.2022 को चलने वाली गाड़ी सं0 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
3. दिनांक 11.10.2022 को चलने वाली गाड़ी सं0 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन :
1. दिनांक 10.10.2022 को चलने वाली 15081 नकहाजंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस को बढ़नी तक चलाया जायेगा।
2. दिनांक 10.10.2022 को चलने वाली 05375 नकहाजंगल-गोण्डा सवारी गाड़ी को बढ़नी तक चलाया जायेगा तथा गाड़ी सं0 05448 सवारी गाड़ी को बढ़नी-गोरखपुर के मध्य चलाया जायेगा।
3. दिनांक 11.10.2022 को चलने वाली 05447 गोरखपुर-गोण्डा सवारी गाड़ी को बढ़नी स्टेशन तक चलाया जायेगा।
4. दिनांक 11.10.2022 को चलने वाली 05376 गोण्डा-नकहाजंगल सवारी गाड़ी बढ़नी स्टेशन से चलायी जायेगी।
मार्ग परिवर्तन :
1. दिनांक 10.10.2022 को चलने वाली गाड़ी सं0 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के रास्ते चलाई गयी।
2. दिनांक 10.10.2022 को चलने वाली गाड़ी सं0 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के रास्ते चलाई गयी।
3. दिनांक 10.10.2022 को चलने वाली गाड़ी सं0 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के रास्ते चलाई गयी।
4. दिनांक 10.10.2022 को चलने वाली गाड़ी सं0 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
5. दिनांक 11.10.2022 को चलने वाली गाड़ी सं0 22922 गोरखपुर-बान्द्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
6. दिनांक 10.10.2022 को चलने वाली गाड़ी सं0 12572 आनन्द विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के रास्ते चलाई गयी।
7. दिनांक 11.10.2022 को चलने वाली गाड़ी सं0 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
जन संपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ।
0 Comments