बलिया : बांसडीह विधानसभा से निषाद पार्टी ने बनाया केतकी सिंह को प्रत्याशी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी ने तीसरी सूची जारी करते हुए 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बांसडीह विधानसभा से केतकी सिंह, शाहगंज विधानसभा से रमेश सिंह और नौतवा से ऋषि त्रिपाठी को टिकट दिया है। अब तक निषाद पार्टी 13 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बांसडीह से केतकी सिंह का टिकट कन्फर्म होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। 

बांसडीह (बलिया)।बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा व निषाद पाटी गठबंधन ने केतकी सिंह को प्रत्याशी बनाया हैं। भाजपा महिला मोर्चा के गोरक्ष प्रांत की उपाध्यक्ष बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव निवासी 40  वर्षीय केतकी बी काम पास हैं। वर्ष 2012 में  भाजपा प्रत्याशी रही के केतकी दूसरे स्थान पर रही थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दल चुनाव लड़ी केतकी सिंह लगभग 1687 मतो से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी से चुनाव हार गयी थी। केतकी सिंह ने बताया की भाजपा के चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ेगी। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही हैं। बांसडीह में नेता प्रतिपक्ष व सपा गठबंधन के उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी से मुकाबला होगा। 




Post a Comment

0 Comments