यूपी : भाजपा ने जारी की 45 प्रत्याशियों की सूची, देखें लिस्ट

 


भारतीय जनता पार्टी ने रविवार रात अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। पार्टी की लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा अब तक 370 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार रात अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। पार्टी की लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काटने के बाद उनके पति दयाशंकर सिंह पर विश्वास जताया है। उन्हें बलिया शहर सीट से टिकट दिया गया है। भाजपा अब तक 370 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में सात महिलाए भी हैं। जारी लिस्ट के अनुसार बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। पार्टी ने बलिया नगर से विधायक और मंत्री रहे स्वरूप शुक्ला का टिकट बदल कर बैरिया से दिया है। वहीं, कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय को मोहम्दाबाद से टिकट मिला है। मंत्री अनिल राजभर को शिवपुर से उतरा गया है। विधानसभा सीट अमेठी से कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजय सिंह को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है।

अम्बेडकरनगर जिले की टांडा सीट से विधायक संजू देवी की जगह पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं आलापुर से मौजूदा विधायक अनीता कमल की जगह उनके ससुर और पूर्व भाजपा विधायक त्रिवेणी राम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि अकबरपुर सीट से पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद को टिकट दिया है। वहीं सुलतानपुर जिले की लम्भुआ से सीताराम वर्मा, इसौली ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी और सुलतानपुर से विनोद सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। सदर विधायक सीताराम वर्मा की सीट बदल लम्भुआ से मौका दिया है। इस सीट से विधायक देवमणि द्विवेदी का टिकट कट गया। सुलतानपुर सीट से विधायक रहे सूर्यभान सिंह को भी इस बार मौका नहीं मिला। इस सीट से पूर्व मंत्री विनोद सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा के 45 प्रत्याशियों की सूची : 

1. अमेठी : संजय सिंह
2. इसौली : ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी
3. सुलतानपुर - विनोद सिंह
4. लम्भुआ : सीताराम वर्मा
5. रानीगंज : धीरज ओझा
6. इलाहाबाद उत्तर : हर्ष बाजपेयी
7. कोरांव (सुरक्षित) : राजमणि कोल
8. बाराबंकी : डा. राजकुमारी मौर्य
9. टांडा : कपिलदेव वर्मा
10. आलापुर (सुरक्षित) : त्रिवेणी राम
11. अकबरपुर : धर्मराज निषाद
12. रुधौली : संगीता प्रताप जायसवाल
13. सिसवा : प्रेम सागर पटेल
14. महाराजगंज (सुरक्षित) : जयमंगल कनौजिया
15. गोरखपुर ग्रामीण : विपिन सिंह
16. पडरौना : मनीष जायसवाल
17. रामकोला (सुरक्षित) : विनय गोंड
18. भाटपार रानी : सभा कुंवर कुशवाह
19. सलेमपुर (सुरक्षित) : विजय लक्ष्मी गौतम
20. सगड़ी : वंदना सिंह
21. फूलपुर पवई : रामसूरत राजभर
22. मधुबन : रामविलास चौहान
23. घोसी : विजय राजभर
24. मुहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) : श्रीराम सोनकर
25. बलिया नगर : दयाशंकर सिंह
26. बैरिया : आनंद स्वरूप शुक्ला
27. मल्हनी : केपी सिंह
28. मुंगरा बादशाहपुर : अजय दुबे
29. जखनियां (सुरक्षित) : रामराज वनवासी (मुसहर)
30. गाजीपुर : संगीता बलवंत बिंद
31. जंगीपुर : रामनरेश कुशवाहा
32. मुहम्मदाबाद : अलका राय
33. सकलडीहा : सूर्यमुनि तिवारी
34. सैयदराजा : सुशील सिंह
35. पिंडरा : डा. अवधेश सिंह
36. अजगरा (सुरक्षित) : त्रिभुवन राम
37. शिवपुर : अनिल राजभर
38. वाराणसी उत्तर : रवींद्र जायसवाल
39. वाराणसी दक्षिण : नीलकंठ तिवारी
40. वाराणसी कैंट : सौरभ श्रीवास्तव
41. भदोही : रवींद्र त्रिपाठी
42. औराई (सुरक्षित) : दीनानाथ भास्कर
43. मीरजापुर : रत्नाकर मिश्रा
44. चुनार : अनुराग सिंह
45. मड़िहान : रमाशंकर पटेल

देखें लिस्ट :-









Post a Comment

0 Comments