घरेलू नुस्खे : कंधे के दर्द का करें ये घरेलू उपचार, मिलेगी राहत


बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों का दर्द और कंधे का दर्द होना सामान्य है। यह समस्या खास तौर पर 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में होती है लेकिन यह समस्या सभी उम्र के लोगों को भी हो सकती है। हालांकि जो लोग लैपटॉप, टैबलेट्स और स्मार्टफोन्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके साथ यह समस्या ज्यादा होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे और दवाओं का सेवन करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कंधे के दर्द से छुटकारा पाना के लिए कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। 

कंधे के दर्द का घरेलू उपचार :- 

हल्दी से दूर करें कंधे का दर्द : हल्दी दर्द से वनिजात दिलाने में रामबाण साबित होता है। दर्द से राहत दिलाने का ये एक बेहद ही अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जिससे दर्द और सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक कप गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी अच्छे से मिला लें और उसमें शहद डालकर पूरे दिन में दो बार उसका सेवन करें। इससे आपको कंधे के दर्द से राहत मिलेगी।

अदरक भी है उपयोगी : कंधे के दर्द से छुटकारा दिलाने में अदरक भी बहुत कारगर माना जाता है। इसमें भी एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो किसी भी तरह के दर्द और सूजने को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना इसे शहद के साथ खाएं।

लैवेंडर का तेल : लैवेंडर का तेल थकी हुई मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। ये दर्द और सूजन को भी दूर करता है। इसके लिए आप आधा बाल्टी गर्म पानी कर लें और उसमें लैवेंडर के तेल को मिलाएं। फिर उस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके अपने कंधे पर डालें। इससे दर्द से राहत मिलेगी।

अस्वीकरण : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।





Comments