घरेलू गैस सिलेंडर कम्पनियाँ अब समय के साथ बदलने लगी है। गैस सिलेंडर कंपनियों ने अब घरेलू गैस सिलेंडर में भी बदलाव शुरू कर दिया है। अब सामान्य (14.2 किलो) के साथ कम्पोजिट गैस सिलेंडर भी देने लगी है।
इस कम्पोजिट गैस सिलेंडर की खास बात यह है कि यह वजन में लोहे के सिलेंडर के मुकाबले हल्का होता है जिसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान ढोया जा सकता है और इसको राजधानी दिल्ली में 634 रु खरीदा जा सकता है।
कम्पोजिट गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस आती है। कम्पोजिट गैस सिलेंडर पारदर्शी होती है जिससे आपको जानकारी रहती है कि आपने कितने गैस उपयोग की है और कितनी शेष बची है।
कम वजन होने के कारण इसे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले लाया जा सकता है और घर में महिलाओ को भारी गैस सिलेंडर उठाने की परेशानी से सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
अलग-अलग शहरों में कम्पोजिट गैस सिलेंडर के दाम :
14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर 10 किलो कम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर
दिल्ली 900 634
मुंबई 900 634
कोलकाता 926 652
चेन्नई 916 645
लखनऊ (यूपी) 938 660
जयपुर (राजस्थान) 904 637
पटना (बिहार) 998 697
इंदौर (एमपी) 928 653
अहमदाबाद 907 639
पुणे 903 636
गोरखपुर (यूपी) 962 677
भोपाल (एमपी) 906 638
आगरा (यूपी) 913 643
रांची (झारखण्ड) 957 674
क्या है कम्पोजिट गैस सिलेंडर :
कम्पोजिट गैस सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले बहुत हल्का होती है जिसके कारण इसी आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले लाया जा सकता है। वर्त्तमान घरेलू गैस सिलेंडर गैस सहित लगभग 30 किलो तक भारी होता है। जबकि कम्पोजिट गैस सिलेंडर 10 किलो का होता है और गैस भरने के बाद भी इसका वजन 20 किलो ही रहता है।
0 Comments