बलिया। महाबीर घाट स्थित गायत्री शक्ति पीठ के प्रागंण में सोमवार की शाम दीपयज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें 24 हजार से अधिक दीपक एक साथ जलाये गए। यह अलौकिक दृश्य देख श्रद्धालु भाव- विभोर हो गये।
जिले के 17 विकास खंडों व नगर क्षेत्र के 24 वार्डों के हजारों गायत्री परिजनों ने सोमवार को हजारों की संख्या में सुबह आठ बजे से दो बजे तक यज्ञ किया। उसके बाद बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सामाजिक नाटक के जरिए समाज में शिक्षा व संस्कारों की आकर्षित किया। नारी शिक्षा पर विशेष जोर दिया। शाम पांच बजे दीप यज्ञ के दौरान हजारों दीपक एक साथ प्रज्जवलित किया। यह अद्भुत व विहंगम दृश्य देख लोग बच्चों के इस संस्कार शाला के कायल हो गये।
0 Comments