मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यो का किया निरीक्षण





लखनऊ 03 जनवरी 2022। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने आज मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोमतीनगर स्टेशन की सेकेण्ड इंट्री पर हो रहे यात्री सुविधाओं के विस्तारीकरण, विकास एवं प्रस्तावित गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर हो रहे पुर्नविकास के कार्यो निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने गोमतीनगर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर सरकूलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म सं0 6 पर फुट ओवर ब्रिज पर हो रहे नवनिर्मित रैम्प, दिव्यांगों एवं आम यात्रियों के लिए निर्माणाधीन शौचालय, पी.पी. शेल्टर, पार्किग स्थल, एप्रोच रोड़ को देखा तथा गोमतीनगर स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार की ओर सरकूलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, कम्प्यूटरीकृत रेल आरक्षण केन्द्र एवं स्टेशन परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया।

उन्होने गोमतीनगर रेलवे स्टेशन की सेकेण्ड इन्ट्री को शीध्र ही क्रियाशील  (Functional) करने तथा तथा यात्री सुविधाओं के विकास एवं निर्माण कार्य योजनाओं को त्वरित गति से उच्च गुणवत्ता के साथ सम्पूर्ण कार्य के संपादन हेतु निर्देश दिया। 

इसके पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक महोदया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोमतीनगर स्थित कैरेज एवं वैगन कोचिंग काम्पलेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रशासनिक भवन, यार्ड, पिटलाइन, सिक लाइन को देखा साथ ही संरक्षा के दृष्टिगत हो रहे निर्माणधीन कार्यो एवं गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया तथा अपने सुझाव एवं निर्देश दिये।       

इस अवसर पर निर्माण संगठन के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा मण्डल के सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।                         

 जनसंपर्क अधिकारी                                                     

 पूर्वाेत्तर रेलवे  लखनऊ। 



Post a Comment

0 Comments