बलिया : मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी

 


बलिया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी  प्राथमिक विद्यालय रसड़ी, नवानगर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा निकली गई। इस प्रभात फेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करना था। यह मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी विद्यालय से प्रारंभ होकर कई गांव और कस्बों में गई। बच्चों ने स्लोगन और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया मतदान हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने बच्चों को संविधान के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में बताते हुए कहा कि मतदान करना भी हमारा एक महत्त्वपूर्ण कर्तव्य है। अतः जिन लोगों की भी आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है उन लोगों को मतदान करने के लिए अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य पंजीकृत कराना चाहिए। यह प्रभात फेरी गांव और मुहल्लों से होती हुई पुनः विद्यालय वापस आयी। विद्यालय में स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को मतदाता शपथ भी दिलाई। जिसमें विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे एक अच्छे नागरिक बनेंगे और अपने देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा वचनबद्ध रहेंगे। 

स्वीप कार्यक्रम के ही अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीमहर, नवानगर, बलिया में मतदाता जागरूकता  रैली निकाली गयी।विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस प्रकार की रैली आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए स्कूलों और विद्यालयों में प्रतिदिन निकली जा रही है। जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान के प्रति जागरूक हो और आने वाले चुनाव में अपने महत्वपूर्ण मतदान के माध्यम से लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को और मजबूत बनाएं।



Post a Comment

0 Comments