संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों संविधान की प्रस्तावना पढ़ाई


लखनऊ 26 नवम्बर 2021। ’’संविधान दिवस’’ के अवसर पर आज प्रातः 11.30 बजे मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय परिसर, लखनऊ में मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परि0) श्री शिशिर सोमवंशी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा0) श्री संजय यादव एवं शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता तथा मौलिक कर्तव्यों को सुनिश्चित करने के लिए संविधान की प्रस्तावना पढ़ाई। 

डा0 अग्निहोत्री ने कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अंखडता सुनिश्चित करने  वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प लेते है। 

इसी क्रम में आज मण्डल कार्यालय, बहुउददेशीय हाल में ‘‘हमारा संविधान’’ विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य विधि सहायक श्री यज्ञेश श्रीवास्तव एवं श्री विनय श्रीवास्तव ने देश में नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की सामूहिक रूप से संविधान दिये गये अधिकारों के प्रति व्याख्यान दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार तथा मंडल के वरिष्ठ शाखा अधिकारी व बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। 

संविधान दिवस पर पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौलिक कर्तव्यों की सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना पढ़ाई गयी। इस अवसर पर रेलवे कार्यालयों एवं स्टेशनों पर मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख करने वाले बैनर तथा इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले माध्यम से भी प्रदर्शित किया गया। जिसका प्रसारण विभिन्न संचार माध्यमों से किया गया।                                       

                                                 जन संपर्क अधिकारी 

                                                पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ। 




Comments