बलिया : गंगा-घाघरा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, कुछ स्थानों पर बढ़ाव

 


बक्सर में गंगा 59.84 मीटर, डीएसपी हेड पर घाघरा 64.74 मीटर दर्ज

बलिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से 11 सितंबर 2026 को जारी नदी के जलस्तर एवं वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार जिले से होकर गुजरने वाली गंगा और सरयू (घाघरा) के जलस्तर में अलग-अलग स्थानों पर उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक के आंकड़ों के अनुसार बक्सर में गंगा का जलस्तर 59.83 मीटर से बढ़कर 59.84 मीटर हो गया। यहां खतरा बिंदु 60.320 मीटर निर्धारित है।

गायघाट गेज स्थल पर गंगा का जलस्तर सुबह 59.20 मीटर से बढ़कर शाम चार बजे 59.25 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। प्रतिवेदन के अनुसार इस स्थल पर कुल वर्षा 697.2 मिमी दर्ज की गई है।

सरयू (घाघरा) के डीएसपी हेड गेज स्थल पर जलस्तर में कमी दर्ज की गई। सुबह 64.80 मीटर के मुकाबले शाम चार बजे जलस्तर 64.74 मीटर रहा। यहां खतरा बिंदु 64.010 मीटर है। चांदपुर में जलस्तर 59.23 मीटर पर स्थिर रहा, जबकि मांझी में सुबह 56.15 मीटर से बढ़कर शाम चार बजे 56.20 मीटर पहुंच गया। मांझी में खतरा बिंदु 55.150 मीटर है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार पिपरा घाट पर भी जलस्तर 60.50 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जलस्तर में होने वाले परिवर्तन के आधार पर तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।