लखनऊ मण्डल में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई गई




लखनऊ 31 अक्टूबर 2021। आज पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया गया। 

इसी क्रम में आज पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल कार्यालय में मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री नेे पूर्वोह्न 11.00 बजे रेलवे सुरक्षा बल टुकड़ी की सलामी ली। इसके पश्चात उपस्थित सभी रेलकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूॅगा और अपने देशवासियों के बीच सरदार वल्लभ भाई पटेेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो का संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूॅगी तथा अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की सत्यनिष्ठा शपथ दिलायी।   

इसी परिप्रेक्ष्य में सीतापुर जं0 स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सतर्कता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत रेलवे यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से ’’आक्टोपस’’ नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। 

इसी क्रम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत ’’मैराथन फॉर इंटीग्रिटी’’ का आयोजन रेलवे स्टेडियम ऐशबाग, विद्युत लोको शेड गोण्डा, लोको शेड गोण्डा, मैराथन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (प्रशासन) श्री राघवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री अमित प्रकाश मिश्रा एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।   

                                 जन संपर्क अधिकारी 

                                पूर्वोत्तर रेलवे  लखनऊ। 




Post a Comment

0 Comments