होली : 499 वर्ष बाद होली पर बन रहा विशेष योग, जानियें विशेष महत्व एंव मुहूर्त……


हिंदू धर्म में होती के त्योहार को बहुत ही खास महत्व दिया जाता हैं वही होली का नाम आते ही मन में उमंग और उत्साह का भाव उत्पन्न हो जाता हैं साल 2021 में होली का त्योहार कब मनाया जाएगा। पंचांग के मुताबिक इस साल होती का त्योहार 29 मार्च 2021 को मनाया जाएगा। इस बार होली पर विशेष योग का निर्माण भी हो रहा हैं जो इस होली के महत्व को और अधिक बढ़ा रहा हैं।

पंचांग के मुताबिक होली का त्योहार 29 मार्च दिन सोमवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा हैं और चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो मकर राशि में शनि और गुरू विराजमान रहेंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। वही मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में वि’राजमान रहेंगे। होली का त्योहार रंगों का पर्व होता हैं इस दिन एक दूसरे से गले मिलकर रंग लगाते हैं रंग का मतलब प्रेम से होता हैं गिले शि’कवे भूलकर लोग एक दूसरे के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली का त्योहार पूरे दो दिनों तक मनाया जाता हैं पहला दिन हो’लिका का द’हन किया जाता हैं।

जानिए मुहूर्त—

इस साल होलिका का दहन 28 मार्च दिन रविवार को पूर्णिमा की तिथि में किया जाएगा। होलिका द’हन का मुहूर्त 18 बजकर 37 मिनट से 20 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रंग की होली 29 मार्च दिन सोमवार को खेली जाएगी। वही होली की पूजा जीवन में सुख समृद्धि लाती हैं रोग आदि से भी मुक्ति दिलाती हैं इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को होलिका से बचाया था। श्री विष्णु की लीला से होलिका स्वयं ज’लकर भ’स्म हो गई।



Comments