समुद्र किनारे मिला पेड़ की जड़ जैसा दिखने वाला अनोखा जीव, लोगों ने कहा एलियन

नई दिल्ली। समुद्र किनारे अक्सर कई अजीबो-गरीब चीजें देखने को मिल जाती है। जिनमें से कुछ चीजें लोगों को मालामाल बना देती है। तो वहीं कुछ अन्य उन्हें मुसीबत में डाल देती हैं। इस बार अलास्का के प्रिंस ऑफ वेल्स द्वीप के समुद्री तट पर एक अनोखा जीव देखने को मिला। जो देखने में समुद्री जीव कम, बल्कि किसी पेड़ की जड़ जैसा दिख रहा था। इस अनोखे जीव का वीडियो साराह नाम की महिला ने रिकॉर्ड किया था। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि अजीब से दिखने वाले इस जीव का नाम बास्केट स्टार (Basket Star) है। ये हल्के नारंगी रंग का है और काफी कुछ पीपल के पेड़ की जड़ों जैसा लगता है। इस जीव के कई पतले-पतले अंग हैं। इसे देखने पर एक निर्जीव वस्तु जैसा प्रतीत होता है। इसके रूप-रंग औश्र आकार को देख कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे एलियन तक कह रहे हैं। उन्हें डर है कि ये जीव किसी को नुकसान न पहुंचा दे।

मालूम हो कि वीडियो बनाने वाली महिला ने इस जीव का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद इसे दोबारा पानी में छोड़ दिया। उसने उन्हें किसी तरह की हानि नहीं पहुंचाई। महिला का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में इस तरह का अनोखा जीव पहले कभी नहीं देखा था। ये उनके लिए एक नया अनुभव है। वह ऐसी दूसरी चीजों के बारे में और ज्यादा जानना चाहती हैं। समुद्र अपनी गहराईयों में कई चीजें समाए होता है, ये जीव उसी का एक छोटा-सा हिस्सा था।

साभार- पत्रिका




Comments