बलिया: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दुबहड़ ब्लॉक पर सह विधि परिवीक्षा अधिकारी डॉ अर्चना दुबे ने लैंगिक समानता, बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर और स्टीकर भी जगह-जगह लगाए गए। साथ ही आम जनता में कंपलेट का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर वहां मौजूद महिलाओं से अर्चना दुबे ने कहा कि महिलाओं के क्या अधिकार हैं सबसे पहले हर किसी को इसकी जानकारी होनी चाहिए। यह तभी होगा जब ग्रामीण क्षेत्र तक की महिलाएं जागरूक होंगी। हिंसात्मक स्थिति और उससे निपटने के लिए बनाए गए कानूनों और हेल्पलाइन नम्बरों की विस्तृत जानकारी दी। सुपरवाइजर नीलम राय, राजन कुमार आदि थे।
0 Comments