सहारनपुर, लखीमपुर और अम्बेडकरनगर को मिले नए मुख्य विकास अधिकारी, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ ही अपर आयुक्त और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सहारनपुर, लखीमपुर और अम्बेडकरनगर में मुख्य विकास अधिकारी बदले गए हैं।
सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी रहे राजेश महाजन को अब सीईओ, यूपी स्टार्टअप मिशन बनाया गया है। उनकी जगह अपर आयुक्त, राज्य कर उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।
लखीमपुर के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार को अब विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनात योगानंद पांडेय को लखीमपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
प्रयागराज में राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किया गया है। वहीं अपर आयुक्त, विंध्याचल मंडल डॉ. विश्राम को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज नियुक्त किया गया है।
देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, विशेष सचिव, रेशम विभाग एवं निदेशक, रेशम को अब सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाया गया है। अम्बेडकरनगर के सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला को विशेष सचिव, रेशम विभाग तथा निदेशक, रेशम, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कुशीनगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा को अम्बेडकरनगर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
इसी क्रम में अशोक कुमार कनौजिया, संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। अरुण कुमार, अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल को विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।
प्रदीप कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर को अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नेहा शर्मा को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान में संभाल रहे सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से मुक्त कर दिया गया है।
तीन जिलों में बदले सीडीओ
सहारनपुर में डॉ. सुनील कुमार वर्मा, लखीमपुर में योगानंद पांडेय और अम्बेडकरनगर में वैभव मिश्रा को नई जिम्मेदारी
कई विभागों में भी फेरबदल
राजस्व परिषद, रेशम, ग्राम्य विकास, माध्यमिक शिक्षा और आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में अधिकारियों की नई तैनाती

