बलिया : उत्कृष्ट कार्य के लिए शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार तिवारी सम्मानित


बलिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद बलिया में आयोजित समारोह में शासकीय अधिवक्ता (गैंगस्टर कोर्ट) अजय कुमार तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने सम्मान पर अजय कुमार तिवारी ने पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी एवं मजबूत बनाने तथा आमजन के मन में कानून और न्याय के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए सभी संबंधित लोगों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान को अपने लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।