स्वतंत्रता दिवस पर बलिया पुलिस का गौरव बढ़ा, उत्कृष्ट सेवा के लिए 28 पुलिसकर्मी पदक से सम्मानित


एसपी ओमवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ, 42 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित



बलिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 15 अगस्त 2026 को बलिया पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने सर्वप्रथम कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्य, निष्ठा और पूर्ण ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया गया। 


इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद बलिया के लिए गौरव का विषय रहा कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सराहनीय कार्य के लिए कुल सात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 17 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक/सम्मान चिन्ह प्रदान करने की घोषणा की गई। 



अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में निरीक्षक ना0पु0 महेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक ना0पु0 अनिल कुमार, उपनिरीक्षक ना0पु0 राजेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक एमटी उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार त्रिवेदी, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार सिंह शामिल हैं। 



वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार सिंह, कांस्टेबल ड्राइवर चन्द्रभूषण यादव, कांस्टेबल आर्मोरर राजेश कुमार, कांस्टेबल आर्मोरर जय गुरुदेव, हेड कांस्टेबल विनय कुमार चौबे, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नर्वदेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल रामचन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल रामु प्रसाद रेणुज, हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विकाश सिंह, हेड कांस्टेबल रामसुन्दर प्रजापति तथा हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल हैं। 



इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा सराहनीय सेवा के लिए बलिया पुलिस के एसआईएमटी लालजी सिंह एवं एचसीएपी दिनेश कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह पदक प्रदान किए गए। वहीं शौर्य के आधार पर निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी तथा मुख्य आरक्षी देवेन्द्र सरोज को प्रशंसा चिन्ह रजत से सम्मानित किया गया। 




स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 42 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी लाइन्स मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन राम बेलास, प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस विश्वनाथ यादव, प्रभारी आईजीआरएस सेल निरीक्षक सुशील कुमार दूबे, प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक अजय साहनी, उपनिरीक्षक शिवचन्द यादव, उपनिरीक्षक बालचन्द, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ उपनिरीक्षक कीर्ति त्रिपाठी तथा सोशल मीडिया सेल के मुख्य आरक्षी अमित कुमार यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। 



इसके अतिरिक्त अभियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अभियोजक पीएन स्वामी, अभियोजक राकेश कुमार पाण्डेय, अभियोजक संजीव कुमार सिंह तथा अभियोजक अजय कुमार त्रिपाठी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 



समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके उत्कृष्ट कार्य से बलिया पुलिस का गौरव बढ़ा है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी इससे प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। 



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों एवं सर्किल के थानों, थाना प्रभारियों ने थानों तथा चौकी प्रभारियों ने चौकियों पर ध्वजारोहण किया और लोगों में मिष्ठान का वितरण किया। पूरे जनपद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के वातावरण में मनाया गया।