लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 182 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए। यह हाल के समय का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। तबादला सूची में सबसे अधिक उपजिलाधिकारी (एसडीएम) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक तबादला आदेश जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को राजस्व परिषद, विकास प्राधिकरण, नगर निगम तथा उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख तबादलों में पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से उपजिलाधिकारी अंबेडकरनगर, कुमार संजय को रामपुर से उपजिलाधिकारी जालौन, ध्रुव शुक्ला को मैनपुरी से उपजिलाधिकारी गाजीपुर तथा अभय कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर से विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, लखनऊ बनाया गया है।
इसी प्रकार ज्योति शर्मा को बागपत से कानपुर नगर, अरुण कुमार को संतकबीरनगर से गौतमबुद्धनगर, अश्वनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी से बाराबंकी, क्षितिज द्विवेदी को उन्नाव से देवरिया, दीपिका मेहर को मथुरा से शामली तथा फाल्गुनी सिंह को लखनऊ से उन्नाव भेजा गया है।
बलिया जनपद से भी दो पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। रवि कुमार पासवान को उपजिलाधिकारी बलिया से उपजिलाधिकारी सोनभद्र तथा अखिलेश कुमार यादव को उपजिलाधिकारी बलिया से उपजिलाधिकारी हापुड़ स्थानांतरित किया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश में सभी 182 पीसीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल सुशासन को मजबूत करने और जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट :-















0 Comments