शहीद स्मारक नगवा में उमड़ा सम्मान का सैलाब, रेड क्रॉस सदस्यों ने मंगल पांडेय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


दुबहर, बलिया। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडेय के 169वें बलिदान दिवस के अवसर पर बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने उनके पैतृक गांव नगवा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और राष्ट्रनायक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि मंगल पांडेय का बलिदान भारतीय इतिहास में अमिट है। उनका साहस और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो राष्ट्र सेवा के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प भी लिया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से केके पाठक, डॉ. पंकज ओझा, रणजीत सिंह, आशुतोष राय, बब्बन विद्यार्थी, रवि तिवारी, नितेश पाठक, बच्चन जी प्रसाद, हरिशंकर पाठक, रामजी गिरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments