टाउन हॉल में गूंजा विश्वास : उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने उपलब्धियों और योजनाओं से जीता ग्राहकों का दिल

क्षेत्रीय विकास और बैंकिंग सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने एक अहम पहल करते हुए बुधवार 22 अप्रैल को क्षेत्रीय कार्यालय (बलिया-II) के तत्वावधान में भव्य टाउन हॉल बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पंकज कुमार यादव एवं बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सार्थक बना दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पंकज कुमार यादव द्वारा बैंक के बलिया ll क्षेत्र द्वारा ग्राहकों के लिए किए गए कार्यो का विवरण साझा किया। 

बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक श्री बी.के.ठाकुर ने की, जिन्होंने बैंक द्वारा ग्राहकों के हित में किए जा रहे कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बैंक निरंतर तकनीकी नवाचार और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इनमें टेक-ड्रिवेन ऑपरेशनल एक्सीलेंस अवार्ड और एआई वेंगार्ड अवार्ड शामिल हैं, जो बैंक की तकनीकी दक्षता और नवाचार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

श्री ठाकुर ने गर्व के साथ यह भी बताया कि बैंक अब देश का एकमात्र ऐसा ग्रामीण बैंक बन गया है, जिसका कुल व्यवसाय 2.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय बैंक के समर्पित कर्मचारियों और ग्राहकों के अटूट विश्वास को दिया।

उन्होंने सभी बैंक कर्मियों को उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने, बैंक के विभिन्न उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रबंधकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय बलिया-II द्वारा एक विशेष कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग 700 खाताधारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया, वहीं 250 व्यवसायियों को डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु QR कोड उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक रूपम चंद्रा एवं राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक भोला पाठक एवं तुषार दत्त पाण्डेय, प्रबंधक कुमार अभिनीत, सौरभ सागर, उमंग जी, विकाश कुमार, अब्दुल कादिर, अभिषेक पाण्डेय, मयूरिका सहित सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल बैंक की उपलब्धियों को रेखांकित किया, बल्कि ग्राहकों और बैंक के बीच विश्वास और सहयोग के रिश्ते को भी और मजबूत किया।





Post a Comment

0 Comments