वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय को कदम चौराहा पर भावभीनी श्रद्धांजलि, मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी श्रद्धांजलि


बलिया। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रमोद उपाध्याय की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहर के कदम चौराहा पर किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शशिकांत चतुर्वेदी, राजकुमार पाण्डेय, सियाराम यादव, कमलेश पाण्डेय, कृष्ण कांत पाठक, राजनाथ यादव, त्रिभुवन यादव, बड़े उपाध्याय, सभासद ददन यादव, सुनील पाण्डेय समेत अन्य लोगों ने स्वर्गीय प्रमोद उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर “प्रमोद उपाध्याय अमर रहें” के नारों के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय प्रमोद उपाध्याय निर्भीक, जनप्रिय और सामाजिक सरोकारों से जुड़े पत्रकार थे। उन्होंने अपने लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से सदैव सच और जनहित की आवाज़ बुलंद की। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय ने की, जबकि संचालन संतोष तिवारी ने किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और पत्रकारिता में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।



Post a Comment

0 Comments