बलिया : आचार्य नरेन्द्र देव सभागार में पत्रकारों की श्रद्धांजलि सभा, ‘प्रमोद बाबा’ को याद कर नम हुईं आंखें


बलिया। जिला पंचायत के आचार्य नरेन्द्र देव सभागार में जनपद के पत्रकारों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय उर्फ ‘प्रमोद बाबा’ के निधन पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने स्मृति शेष वरिष्ठतम साथी प्रमोद उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि वे अनोखे, अद्भुत और विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उनमें असाधारण प्रतिभा थी और वे पत्रकारों तथा पत्रकारिता से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते थे। उन्होंने न केवल निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती दी, बल्कि बलिया की पत्रकारिता को एक नई दिशा और पहचान भी प्रदान की। वक्ताओं ने कहा कि प्रमोद उपाध्याय जैसा व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेता है।

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार केदार ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, प्रग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र, बलजीत सिंह, रमाशंकर तिवारी, रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी एवं रोशन जायसवाल ने उनके साथ जुड़े संस्मरण साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सुधीर ओझा, सुधीर तिवारी, ओंकार सिंह, नरेन्द्र मिश्र, लवकुश सिंह, मदूसूदन सिंह, पुष्पेन्द्र तिवारी ‘सिन्धु’, अखिलानन्द तिवारी, असगर अली, अजय भारती, भोला जी, राजेश ओझा, करुणासिन्धु सिंह, राजू दूबे, शशिकांत ओझा, प्रदीप शुक्ला, गिरीश तिवारी, रामकृष्ण मिश्र, अनिल अकेला, रविशंकर पाण्डेय, अजय चौबे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिन्हा ने किया। श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।




Post a Comment

0 Comments