बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी बलिया के अनुमोदन के क्रम में जनपद के उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्मिकों के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
बीएसए ने बताया कि जनपद के 04 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय—चिलकर, नगरा, नवानगर एवं पन्दह में एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास दोनों के लिए तथा 07 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय—रसड़ा, गड़वार, सोहांव, सीयर, दुबहड़, बांसडीह एवं रेवती में केवल छात्रावास के लिए कार्मिकों का चयन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि चयन से संबंधित विस्तृत विवरण एनआईसी बलिया की वेबसाइट (https://ballia.nic.in) एवं जारी किए गए QR कोड पर उपलब्ध है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से दिनांक 20 फरवरी 2026 की सायं 05 बजे तक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामलीला मैदान, तहसील स्कूल, बलिया में भेज सकते हैं।
बीएसए ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।


0 Comments