बलिया। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ, बलिया की जनपदीय इकाई का चुनाव रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध रूप से किया गया। कौशल कुमार उपाध्याय अध्यक्ष और संजय कुमार भारती महामंत्री चुने गए।
भारी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों के बीच नामांकन प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरू हुई। निर्धारित समय तक सभी पदों पर एक-एक नामांकन ही प्राप्त होने के कारण चुनाव अधिकारी व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध घोषित किया।
खचाखच भरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वेदप्रकाश पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की—अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार, महामंत्री संजय कुमार भारती, संयुक्त मंत्री परवेज आलम, कोषाध्यक्ष रविशंकर पाण्डेय तथा संगठन मंत्री गौरव श्रीवास्तव। उन्होंने सभी को शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में गिरीश चन्द्र सिंह व प्रवीण कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, अजय कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, अविनाश उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, चन्द्रशेखर यादव, जयप्रकाश सिंह, राजेश कुमार, जनार्दन यादव, दशरथ प्रजापति, अजय सिंह, अनूप सिंह, लक्ष्मण यादव, सुशील तिवारी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



0 Comments