मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थाना सुखपुरा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी विस्तृत जानकारी


बलिया। आज दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सुखपुरा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत कस्बा सुखपुरा स्थित संत यतिनाथ विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा श्री शुशील दुबे ने विद्यालय के विद्यार्थियों को विषम परिस्थितियों में तत्काल सहायता हेतु 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 108 व 102 (एम्बुलेंस सेवा) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी।


साथ ही, साइबर अपराध या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में 1930 नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी संकट की स्थिति में बिना देर किए इन हेल्पलाइन सेवाओं का लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इनसे परिचित कराएं।

मिशन शक्ति अभियान के तहत यह पहल महिलाओं, बच्चों और युवाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

*पंडित विजेंद्र कुमार शर्मा* 



Post a Comment

0 Comments