ददरी मेला नीलामी प्रक्रिया होगी पारदर्शी — 28 अक्टूबर को होगी स्क्रूटनी और नीलामी


बलिया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार ददरी मेला से होने वाली आय—झूला, प्रदर्शनी, पार्किंग तथा लकड़ी बाजार की नीलामी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए 28 अक्टूबर 2025 को गंगा बहुद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में नीलामी आयोजित की जाएगी।

स्क्रूटनी का कार्य दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके बाद 3:00 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए मीडिया बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा नामित जनपद स्तरीय समिति की उपस्थिति में यह नीलामी संपन्न होगी, जिसमें नगर पालिका बलिया के अधिकारी-कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष, बलिया स्वयं नीलामी के दौरान उपस्थित रहेंगे तथा सभासदगण को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही, नीलामी में बोली लगाने वालों के अलावा 500 दर्शकों के लिए खुले तौर पर बोली देखने की व्यवस्था की गई है।

प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए नीलामी की कार्यवाही LED स्क्रीन पर डिस्प्ले की जाएगी। साथ ही NIC टीम द्वारा पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन (YouTube या अन्य माध्यमों से) लाइव प्रदर्शित किया जाएगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

नीलामी हेतु निर्धारित विवरण इस प्रकार हैं—

क्रमांक विवरण न्यूनतम आरक्षित धनराशि
1 झूला हेतु भूमि आवंटन ₹62.50 लाख
2 वाहन हेतु 4 पार्किंग स्टैंड ₹22.55 लाख
3 फर्नीचर (लकड़ी) बाजार हेतु भूमि आवंटन ₹4.25 लाख
4 प्रदर्शनी (झूला क्षेत्र के निकट) हेतु भूमि आवंटन ₹20.00 लाख

— अपर जिलाधिकारी (भू/रा)/मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया।




Post a Comment

0 Comments