बलिया : मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा व सशक्तिकरण पर दिया जोर


बलिया। प्रदेश सरकार की “मिशन शक्ति फेज-5.0” योजना के तहत जनपद बलिया की मिशन शक्ति टीम ने आज (07 सितम्बर 2025) विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी व दक्षिणी) के पर्यवेक्षण में महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूल-कॉलेजों, प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं, छात्राओं व बालिकाओं को जागरूक किया।


अभियान के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साईबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में पंपलेट बांटकर जानकारी दी गई।


महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने किशोरियों व महिलाओं को निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया। उन्हें यह भरोसा दिलाया गया कि किसी भी संकट या असुविधा की स्थिति में पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है।




Post a Comment

0 Comments