बलिया। प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत गुरुवार को जनपद बलिया में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी व दक्षिणी) के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम सक्रिय रही।
महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूल-कॉलेजों, प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं शामिल रहीं।
पुलिस विभाग से जुड़ी हेल्पलाइन नंबर जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 आदि के बारे में पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया।
इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों ने महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं व किशोरियों को निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान महिलाओं को यह भरोसा भी दिलाया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है।
0 Comments