बलिया, 12 अगस्त 2025। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बलिया सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद में गंगा और घाघरा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे गंगा नदी का जलस्तर बक्सर में 60.320 मीटर और गायघाट में 59.12 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के स्तर से अधिक है। सरयू (घाघरा) का जलस्तर डीएसपी हेड पर 64.470 मीटर, चाँदपुर में 58.68 मीटर और माझी में 55.60 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार कुछ स्थानों पर जलस्तर में बढ़ाव, जबकि कुछ जगह स्थिरता बनी हुई है। बीते 24 घंटे में पिपरा घाट पर टोस नदी का जलस्तर 58.70 मीटर दर्ज हुआ। इस दौरान जनपद में कुल 20.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
0 Comments