बलिया में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति से गूंजे हनुमानगंज से दुबहर तक के मार्ग — मंत्री के अनुज धर्मेन्द्र सिंह ने संभाली अगुवाई


बलिया। "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत आज बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला, जब परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेन्द्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा पैदल व मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में हनुमानगंज, नगर, छाता एवं दुबहर मण्डलों से होते हुए गुज़री।


मां भारती के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को थामे जयघोष के साथ हिस्सा लिया। पूरा मार्ग “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “तिरंगा अमर रहे” जैसे नारों से गूंज उठा।


धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण और गर्व का प्रतीक है। “तिरंगे की शान, भारत की पहचान — यही है हमारा संकल्प,” उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा।


यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगे और पुष्प वर्षा से स्वागत कर राष्ट्रभक्ति के इस उत्सव को और भी ऐतिहासिक बना दिया।



Post a Comment

0 Comments