सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर नगर में युवा उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक साईं वस्त्रालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से हरिश्चंद्र जायसवाल (पूर्व अध्यक्ष) एवं जिला उपाध्यक्ष सुधाकर गुप्ता की उपस्थिति रही। पूर्व युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि रौनियार के सहयोग और तहसील अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी के निर्देश पर कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
गठित कमेटी में अध्यक्ष पद पर कर्मवीर नाथ रौनियार को मनोनीत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अमित सिंह को सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में भरत रौनियार, अशोक गुप्ता, धीरज सिंह, गोविंद गुप्ता, सतीश गुप्ता एवं मोहम्मद रसूल को शामिल किया गया। महामंत्री पद पर रामप्रताप यादव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में संजीव रौनियार व पप्पू गुप्ता को चुना गया। संगठन मंत्री का दायित्व विनय तिवारी को सौंपा गया।
बैठक में सुधाकर गुप्ता, हरिश्चंद्र जायसवाल, संजय पांडे, रवि, अरविंद गुप्ता, अभिषेक रौनियार, संजीव, मोहम्मद रसूल, अशफाक अली, रामप्रताप यादव, धीरज सिंह, अजय गुप्ता, सत्यम गुप्ता, रवि रौनियार, अशोक, मेवा लाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
0 Comments